Monday, 13 December 2021

17 वां राष्ट्रीय वार्षिक महोत्सव 2021(विराट कविसम्मेलन व डॉ०प्रतिभा 'माही' की पुस्तक 'ज्योतिपुंज' का लोकार्पण) 21/11/2021

     
            एम० के० साहित्य अकादमी पंचकूला द्वारा आज दिनांक 21/11/2021 को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नीलोखेड़ी सेंटर पर विराट भव्य कविसम्मेलन व मुशायरे तथा सूफ़ी-गीत-संगीत एवं राष्ट्रीय अवार्ड सम्मान समारोह का आयोजन डॉ० मनोज कुमार गुप्ता की स्मृति में किया गया। 
          यह 17 वां राष्ट्रीय वार्षिक महोत्सव 2021  मुख्य अतिथि श्रीमती सविता आर्य (अध्यक्ष, नारी तू नारायणी उत्थान समिति, पानीपत) तथा विशिष्ट अतिथि श्री राजीव कुमार, सहायक निदेशक, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, दिल्ली एवं संस्थापक, 'जागरूक मंच, हरियाणा' व ब्रह्माकुमारी प्रेम दीदी (करनाल ज़ोनल, को-ऑडिटर आर्ट & कल्चर विंग, पंजाब ज़ोन) के सानिध्य में तथा ब्रह्माकुमारी संगीता दीदी, नीलोखेड़ी ब्रह्माकुमारी सेंटर की अध्यक्षता में किया गया।
            श्री चाँद कश्यप ने दीप प्रज्वलित करवा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 
             इस समारोह में बड़ौदा, गुजरात से आई प्रख्यात सूफ़ी सिंगर सुश्री सोनल शाह  ने डॉ० प्रतिभा 'माही' के कलाम को मधुर स्वर देकर सूफ़ी रंग बिखेरे तथा इस राष्ट्रीय समारोह में डॉ०प्रतिभा 'माही' की पुस्तक 'ज्योतिपुंज' का भी लोकार्पण किया गया। 
            श्री गणेश दत्त, पंचकूला तथा डॉ० मनोज भारत, भिवानी प्रख्यात साहित्यकारों ने 'माही' पुस्तक पर अपने विचार प्रस्तुत करके ,पुस्तक की समीक्षा की। 
         डॉ० कांता वर्मा ने मंच संचालन कर कविसम्मेलन को एक उच्च शिखर प्रदान कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।  यह कार्यक्रम एम०के० साहित्य अकादमी पंचकूला द्वारा स्व० डॉ० मनोज गुप्ता की स्मृति के रूप में मनाया गया तथा पिछले 17 वर्षों से देश के विभिन्न शहरों में प्रतिवर्ष इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है। यह समारोह सम्पूर्ण दृष्टि से सफल रहा, जोकि संचालिका बी०के० संगीता दीदी के सहयोग से किया गया । इसकी सफलता का श्रेय महिन्द्र भाई, सुमन दीदी व अन्य सभी सहयोगियों को तथा  एम०के० साहित्य अकादमी पंचकूला को जाता है। कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से सूफियाना और आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ । इस अवसर पर जावेद खान ,ब्रह्माकुमारी रेणु बहन ,ब्रह्माकुमारी प्रीती,ब्रह्माकुमारी पूनम,परमजीत कौर, कुसुम बहन,कवि मुलखराज आहूजा, वीरेंद्र वर्मा,अमित भाई, अजय,संजीव जोशी,गुरमेज भाई,अजमेर अरजाहेड़ी आदि उपस्थित थे

No comments:

Post a Comment

21वां वार्षिक महोत्सव 2025: राष्ट्रीय हास्य कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह:

राष्ट्रीय हास्य कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह:               21वां वार्षिक महोत्सव 2025             एम•के• साहित्य...