पुस्तक लोकार्पण एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन तथा वरिष्ठ नागरिक काव्यपाठ
एम. के. साहित्य अकादमी पंचकूला एवं संस्कार भारती पंचकूला की संयुक्त तत्वावधान में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय साहित्यिक महोत्सव दिनांक 27/06/2026 दिन शनिवार को सीनियर सिटीजन कौंसिल, सेक्टर - 15, पंचकूला की सभागार में आयोजित होने जा रहा है। जिसके अंतर्गत पुस्तक लोकार्पण एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन तथा वरिष्ठ नागरिकों की काव्यपाठ तथा काव्य पाठ करने वाले कवियों प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम विवरण:
दिनांक: 27 जून 2026, शनिवार
समय : 3.00 PM
स्थान: सीनियर सिटीजन काउंसिल , सेक्टर - 15, पंचकूला
माननीय आमंत्रित अतिथि गण :
मुख्य अतिथि : श्री आर० पी ० मल्होत्रा जी (President : Federation of Resident Associations, Panchkula)
विशिष्ट अतिथि :
1- श्री अशोक गुप्ता ( President, SCCP)
2- श्री एस० एल० मित्तल ( Vice President, SCCP)
3- श्री ए० सी० मेहता ( General Secretary, SCCP)
1- पुस्तक लोकार्पण: "नूर-ए-इश्क़" (ग़ज़ल संग्रह) का विमोचन एवं दो प्रबुद्ध वक्ताओं द्वारा पुस्तक की सारगर्भित समीक्षा ।
आमंत्रित माननीय वक्ता:
(1) श्री सर्वप्रिय निर्मोही ( रेडियो और टीवी होस्ट, निर्माता, एंकर
व पूर्व वरिष्ठ प्रसारक, ऑल इंडिया रेडियो चंडीगढ़)
(2) डॉ. चितरंजन दयाल सिंह 'कौशल ' (निदेशक, संस्कृत-प्रकोष्ठ हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, पंचकूला)
2- आमंत्रित प्रख्यात कवि व साहित्यकार
1- डॉ. कैलाश मंडेला (शाहपुर,भीलवाड़ा, राजस्थान)
2- आचार्य विजय गुंजन (नालन्दा, बिहार )
3- श्रीमती सरिता सिंघई कोहिनूर' (बालाघाट, महाराष्ट्र)
4- श्रीमती विभा राज 'वैभवी' (दिल्ली )
5- श्री 'सागर' सूद संजय (पटियाला, पंजाब)
6- श्री सुशील 'हसरत' नरेलवी (चंडीगढ़)
7- डॉ. सविता गर्ग 'सावी ' (पंचकूला)
मंच संचालन: डॉ. प्रतिभा 'माही '
3- वरिष्ठ नागरिक काव्यपाठ :
आप सभी वरिष्ठ नागरिक , पुरुष व महिलाओं को विनम्र रूप से अवगत कराना चाहती हूँ कि कार्यक्रम प्रतियोगिता के कारण काफ़ी अधिक लम्बा हो रहा था। इसलिए आप सबका ध्यान रखते हुए, काव्य प्रतियोगिता / रजिस्ट्रेशन वाला PART कैंसिल कर दिया गया है।
अतः आप सभी सम्माननीय वरिष्ठ नागरिकों से निवेदन है कि आप में से जो भी काव्य पाठ करना चाहते हैं वह अपना राष्ट्रीय साहित्यिक समारोह में 27 जून 2026 को शाम 3.00 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुँच कर अपना नाम लिस्ट में अवश्य लिखवा दें। लिस्ट में दर्ज पहले 10 कवियों को उनकी 3 मिनट की एक कविता पाठ करने के लिए, मंच पर आमंत्रित वरिष्ठ प्रख्यात साहित्यकारों के सम्मुख, एक अवसर प्रदान किया जाएगा इसलिए आप सभी से निवेदन है कि जो काव्य पाठ करना चाहते हैं वह समय पर पहुंचकर अपना नाम लिस्ट में दर्ज करवा ले। आप सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
आप सभी प्रबुद्ध जनों और सीनियर सिटीजन के सभी सदस्यों से निवेदन है कि आप अपने सपरिवार व इष्ट मित्रों के साथ शाम 3:00 बजे तक इस समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। आपका काव्य सुधारस का आनंद लेने हेतु तहे दिल से स्वागत है
धन्यवाद 🙏
निवेदक
आयोजिका:
डॉ प्रतिभा माही:
(संस्थापिका / अध्यक्ष)
एम०के० साहित्य अकादमी पंचकूला
संयोजक: श्री सुरेश गोयल
( अध्यक्ष, संस्कार भारती पंचकूला)